Publish Date: Mon, 08 Mar 2021 (17:17 IST)
Updated Date: Mon, 08 Mar 2021 (17:17 IST)
सनी लियोनी ने महिला दिवस पर अपना दर्द बयां किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में उन्होंने अपने दिल की बात को सामने रखा है।
वीडियो के जरिये सनी ने बताने की कोशिश की है कि किस तरह से उनका अवॉर्ड्स शो में बायकॉट किया गया। उन पर जजमेंटल और सेक्सिस्ट कमेंट किए गए। डांस को लेकर मजाक बनाया गया।
फिर सनी ने अपना उजला पक्ष रखा। बताया कि उनके पास खूबसूरत परिवार है। वे सफल हैं। जो कुछ हासिल किया खुद के दम पर किया।
सनी लियोनी ने एक तरह से यह बताने की कोशिश की है कि उनकी राह में कई मुसीबतें आईं, लेकिन वे विचलित नहीं हुई और सफल रहीं।