Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रभास की 'आदिपुरुष' में यह एक्टर निभा सकता है लक्ष्मण का किरदार

Advertiesment
हमें फॉलो करें प्रभास की 'आदिपुरुष' में यह एक्टर निभा सकता है लक्ष्मण का किरदार
, शुक्रवार, 20 नवंबर 2020 (15:22 IST)
साउथ सुपरस्टार प्रभास की आने वाली फिल्म 'आदिपुरुष' की चर्चा तेज है। फिल्म साल 2022 में रिलीज होगी। यह एक मेगा बजट फिल्म है। यह फिल्म पौराणिक ग्रंथ रामायण पर आधारित है।

 
फिल्म में प्रभास भगवान राम के रूप में नजर आएंगे। वहीं सैफ अली खान इस फिल्म में लंकेश का किरदार निभाएंगे। अब ताजा खबरों की माने तो 'सोनू के टीटू की स्वीटी' फेम सनी सिंह भी मेगा बजट फिल्म 'आदिपुरुष' में नजर आ सकते है।
 
बताया जा रहा है कि फिल्म में सनी सिंह भी अहम भूमिका में दिख सकते हैं। फिल्म में सनी से लक्ष्मण का किरदार निभाने को लेकर बातचीत चल रही है। ऐसे में उम्मीद है कि वह इस फिल्म का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि, सनी ने फिलहाल इस फिल्म को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया है। 
 
ओम राउत के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का बजट करीब 350-400 करोड़ रुपए है। जिसके चलते उम्मीद की जा रही है  कि यह फिल्म भी 'बाहुबली' जैसा इतिहास रचने में कामयाब होगी। हाल ही में फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हुआ है। इसे 11 अगस्त, 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म की शूटिंग जनवरी 2021 में शुरू होने वाली है।
 
यह फिल्म हिन्दी और तेलुगू भाषा में शूट होगी, जबकि इसे तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में डब किया जाएगा। इसके अलावा कहा जा रहा है कि यह फिल्म अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के लिए अंग्रेजी भाषा के अलावा कई अन्य भाषाओं में भी डब की जाने वाली है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फिल्म 'गुजारिश' को रिलीज हुए 10 साल पूरे, रितिक रोशन ने शेयर किया स्पेशल वीडियो