Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, रिया चक्रवर्ती ने लगाए थे यह आरोप

हमें फॉलो करें सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, रिया चक्रवर्ती ने लगाए थे यह आरोप
, शनिवार, 27 मार्च 2021 (10:50 IST)
दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने प्रियंका सिंह के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करन से इनकार कर दिया है। प्रियंका ने रिया चक्रवर्ती द्वारा उनके खिलाफ दर्ज की गई याचिका को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।

 
इस याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि इस मामले में बॉम्बे हाइकोर्ट ने पहले ही इस याचिका को रद्द कर दिया है। ऐसे में कोर्ट इस मामले में दखल नहीं देना चाहती। मामले की शुरुआत तब हुई थी, जब सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया ने सुशांत की बहन प्रियंका और मीतू सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की अपील की थी।
 
webdunia
इसके बाद मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज किया था और इस मामले को CBI के हवाले कर दिया था। इसकी सुनवाई बॉम्बे हाइकोर्ट में हुई थी, जिसमें अदालत ने मीतू पर दर्ज मुकदमा को रद्द कर दिया था। वहीं, प्रियंका के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर को रद्द नहीं किया गया था।
 
रिया ने सुशांत की बहनों के खिलाफ सुशांत को प्रतिबंधित दवाइयां देने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद सुशांत की बहनों पर जालसाजी और NDPS एक्ट के उल्लंघन का आरोप लगा था। रिया ने उन लोगों पर फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन बनाने का आरोप भी लगाया था। 
 
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत पिछले साल अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। जून 2020 में सुशांत की कथित आत्महत्या के बाद सुशांत के परिवार वालों ने अभिनेत्री रिया पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद रिया को ड्रग्स से जुड़े मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था। वह 28 दिन बाद जेल से बाहर आई थीं। अभी तक इस मामले में रिया को आलोचना झेलनी पड़ती है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वैक्सीन लगवाने के बाद परेश रावल हुए कोरोनावायरस से संक्रमित