Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Friday, 21 February 2025
webdunia

सुशांत सिंह राजपूत ने एक हफ्ते में खर्च किए थे 28 लाख रुपए, इतना था एक्टर का एक दिन का खर्च!

Advertiesment
हमें फॉलो करें सुशांत सिंह राजपूत ने एक हफ्ते में खर्च किए थे 28 लाख रुपए, इतना था एक्टर का एक दिन का खर्च!
, गुरुवार, 13 अगस्त 2020 (16:54 IST)
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ईडी की जांच में कई अहम खुलासे हो रहे हैं। अब तक हुई जांच में सुशांत के खातों में करोड़ों रुपए अभी भी होने का पता चला है। वहीं सुशांत सिंह के बैंक खाते से जुड़ी कुछ डीटेल्स भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि सुशांत ने एक हफ्ते में करीब 28 लाख रुपए खर्च किए थे।

 
इसके हिसाब से सुशांत ने करीब औसत चार लाख रुपए प्रतिदिन खर्च किए हैं। ये खर्च बीते साल 13 से 21 नवंबर के बीच हुआ है। इसमें जानकारी सामने आई है कि सुशांत ने एक ही दिन में करीब 7 लाख रुपए निकाले गए थे। सुशांत ने 5 लाख रुपए चैक के जरिए निकाले थे। वहीं, 2 लाख रुपए एटीएम के जरिए निकाले गए।
जांच में यह भी पता चला है कि सुशांत सिंह राजपूत के खाते से एक ऐसे फ्लैट की किश्तें भरी जा रही हैं जिसमें उनकी एक एक्स गर्लफ्रेंड रहती हैं। अब तक जो पूछताछ हुई है उसमें यह बात भी कही गई कि सुशांत अपनी एक्स गर्लफ्रेंड्स पर भी खर्च कर रहे थे और उनका 1 दिन का खर्च 50000 से ऊपर था।
 
वहीं प्रवर्तन निदेशालय ने एक्टर के एक FD को लेकर भी सवाल उठाए हैं। सुशांत के खाते से 2 दिन में टूटी 4.30 करोड़ रुपए की एफडी को ईडी ने संदिग्ध माना है। बताया जा रहा है कि इन एफडी को लेकर रिया चक्रवर्ती और श्रुति मोदी से सवाल पूछे हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

संजय दत्त के जल्द ठीक होने के लिए अखंड ज्योत जलाएंगी काम्या पंजाबी