Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सुशांत सिंह राजपूत केस : शेखर सुमन ने की रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी की मांग, ट्वीट कर कही यह बात

हमें फॉलो करें सुशांत सिंह राजपूत केस : शेखर सुमन ने की रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी की मांग, ट्वीट कर कही यह बात
, बुधवार, 12 अगस्त 2020 (18:01 IST)
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती संदेह के घेरे में हैं। सुशांत के पिता द्वारा रिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के बाद उनकी मुसीबत लगातार बढ़ती जा रही हैं। हालांकि अभी तक रिया के ऊपर कोई भी आरोप साबित नहीं हुआ है, लेकिन उनकी गिरफ्तारी के बारे में सुशांत सिंह राजपूत के फैंस सहित कई फिल्मी सितारे बात कर रहे हैं। 

 
इस बीच बॉलीवुड अभिनेता शेखर सुमन ने भी रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी की बात कही है। शेखर सुमन बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक हैं, जो सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद लगातार उनके परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए सोशल मीडिया पर आवाज उठा रहे थे। 
 
शेखर कपूर ने ट्वीट कर लिखा, 'रिया अब रिहा नहीं हो सकतीं।' इस ट्वीट के साथ शेखर कपूर ने ArrestRheaChakraborty हैशटैग का भी इस्तेमाल किया है। सोशल मीडिया पर अभिनेता का रिया चक्रवर्ती के लिए यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। 
 
गौरतलब है कि शेखर कपूर लंबे समय के सुशांत सिंह राजपूत की जांच सीबीआई से करवाने की मांग कर रहे थे। इतना ही नहीं उन्होंने इसके लिए मुंबई से पटना तक का सफर भी तय किया था। शेखर ने बिहार सीएम नीतीश कुमार से भी मुलाकात की थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बीवी तो बीवी होती है : superhit joke