Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट में होगा सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार, पिता के आने का इंतजार

हमें फॉलो करें मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट में होगा सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार, पिता के आने का इंतजार
, सोमवार, 15 जून 2020 (13:50 IST)
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके इस कदम से पूरा बॉलीवुड और टीवी जगत सन्न है। उनका अंतिम अंतिम 15 जून को विले पार्ले स्थित पवन हंस शमशान घाट में किया जाएगा।

 
अभी सुशांत के पिता और अन्य रिश्तेदारों का पटना से आने का इंतजार किया जा रहा है। अभिनेता के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि उनके पिता के पटना से मुंबई पहुंचने के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

 
webdunia
उन्होंने कहा, अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार विले पार्ले स्थित पवन हंस शमशान घाट में आज किया जाएगा।
 
सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस की ओर से सुशांत की दोस्त रिया चक्रवर्ती, महेश शेट्टी जिन्हें आखिरी बार फोन किया था। उनका बयान दर्ज किया जाएगा। इनके अलावा कुछ और दोस्तों के भी बयान दर्ज किए जाएंगे।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुशांत सिंह के भाई का खुलासा, इसी साल नवंबर में होने वाली थी एक्टर की शादी!