Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इस फिल्म में काम नहीं कर पाने का सुशांत सिंह राजपूत को हमेशा था मलाल

हमें फॉलो करें इस फिल्म में काम नहीं कर पाने का सुशांत सिंह राजपूत को हमेशा था मलाल
, सोमवार, 15 जून 2020 (12:32 IST)
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का निधन हो गया है। एक्टर ने आत्महत्या कर अपनी जान दे दी। सुशांत का जाना बॉलीवुड के लिए बड़ा नुकसान है। सुशांत ने कम समय में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया था। उन्होंने कई दमदार किरदार निभा सभी को इंप्रेस किया था।

 
पटना से मुंबई तक का सफर तय कर बॉलीवुड स्टार बनने वाले सुशांत सिंह राजपूत को एक फिल्म में काम ना कर पाने का हमेशा मलाल रहा। खबरों के अनुसार सुशांत शेखर कपूर के साथ फिल्म 'पानी' में काम करने वाले थे। इस फिल्म को कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी अनाउंस किया गया था लेकिन यशराज बैनर के हाथ खींच लेने के चलते ये फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई थी।

 
webdunia
बताया जाता है कि शेखर कपूर इस फिल्म को रितिक रोशन के साथ बनाना चाहते थे लेकिन आशुतोष गोवारिकर की मोहनजोदारो के चलते रितिक इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बन पाए थे। इसके अलावा शेखर इस फिल्म को किसी हॉलीवुड स्टार के साथ बनाने का भी प्लान कर रहे थे हालांकि उन्होंने आखिरकार इस रोल के लिए सुशांत सिंह राजपूत को चुना था।

इस फिल्म को यशराज के बैनर तले प्रोड्यूस किया जाना था। फिल्म के लिए सुशांत ने कुछ महीने तैयारियां भी की थीं। शेखर कपूर ने भी कहा था कि सुशांत ने इस प्रोजेक्ट के लिए कड़ी मेहनत की है हालांकि जब यशराज ने इस फिल्म को बनाने से मना कर दिया था तो दोनों एक्टर-डायरेक्टर काफी निराश हुए थे।
 
सुशांत ने बताया था वे बेहद निराश थे लेकिन उन्होंने उस अनुभव से काफी सीखा था। सुशांत ने ये भी कहा था कि उन्होंने शेखर कपूर के साथ जुहू के इस्कॉन टेंपल के बाहर एक मोची के साथ कुछ समय भी बिताया था जिससे उन्हें चीजों को लेकर नया दृष्टिकोण मिला था।
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर सलमान खान ने व्यक्त किया दु:ख, बोले- बहुत याद आओगे