Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लता मंगेशकर को सुशांत सिंह राजपूत की यह फिल्म आई थी बहुत पसंद

हमें फॉलो करें लता मंगेशकर को सुशांत सिंह राजपूत की यह फिल्म आई थी बहुत पसंद
, सोमवार, 15 जून 2020 (09:11 IST)
लता मंगेशकर क्रिकेट और फिल्मों को आज भी बहुत चाव से देखती हैं और समय-समय पर इस बारे में ट्विटर पर अपनी राय भी जाहिर करती रहती है। 
 
महेंद्र सिंह धोनी की लता बहुत बड़ी प्रशंसक हैं। जब धोनी पर आधारति फिल्म 'एमएस धोनी - द अनटोल्ड स्टोरी' आई तो लता खुद को फिल्म देखने से रोक नहीं पाई। 

webdunia

 
फिल्म के साथ-साथ लता को सुशांत सिंह राजपूत का अभिनय भी बहुत पसंद आया। उनका कहना है कि राजपूत ने ऐसा अभिनय किया जिसे वे कभी नहीं भूल सकती। 
 
14 जून को सुशांत सिंह ने आत्महत्या कर ली। जिसने यह बात सुनी सन्न रह गया। लता मंगेशकर को भी बहुत दु:ख पहुंचा। 


 
लता ने ट्वीट किया- 'सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या की खबर सुनकर मुझे बड़ा धक्का लगा। हमारी कभी मुलाकात नहीं हुई थी, मगर उन्होंने धोनी फिल्म में ऐसा सुंदर अभिनय किया था कि मैं कभी भूल नहीं सकती। मैं उनको श्रद्धांजलि अर्पण करती हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।'
 
सुशांत का अंतिम संस्कार
पहले खबर थी कि सुशांत का अंतिम संस्कार पटना में होगा। लेकिन सुशांत के दोस्तों के आग्रह पर अंतिम संस्कार अब मुंबई में होगा। खबर है कि सुशांत के पिता मुंबई पहुंच चुके हैं। उनकी अमेरिका वाली बहन भी मुंबई आ रही हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुशांत सिंह राजपूत ने केयरटेकर से कहा था पापा का ध्यान रखना