Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

धोनी के बाद इस क्रिकेटर की बायोपिक बनाना चाहते थे सुशांत सिंह राजपूत

हमें फॉलो करें धोनी के बाद इस क्रिकेटर की बायोपिक बनाना चाहते थे सुशांत सिंह राजपूत
, गुरुवार, 3 सितम्बर 2020 (15:43 IST)
सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच प्रवर्तन निदेशालय, सीबीआई और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो अलग-अलग एंगल से कर रही है। सभी जांच एजेंसी लगातार कई लोगों से पूछताछ कर रही है। ऐसे में ईडी से पूछताछ के दौरान सुशांत के कंपनी के डायरेक्टर वरुण माथुर ने एक ऐसा खुलासा किया जो काफी हैरान कर देने वाला था।

 
वरुण माथुर ने बताया कि सुशांत भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बायोपिक बनाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने सौरभ से बातचीत की थी।
 
webdunia
वरुण ने आगे बताया कि जब इस बारे में उन्होंने सौरभ गांगुली से बात की तो उन्होंने इसके लिए उन्हें मना कर दिया। सौरभ गांगुली ने कहा कि दर्शकों को धोनी के रूप में पहले ही पसंद कर चुके हैं इसलिए मेरी बायोपिक में वो आपको पसंद नहीं कर पाएंगे। इसलिए सुशांत का ये बायोपिक नहीं बना पाए।
 
वरुण ने यह भी बताया कि सुशांत सिंह राजपूत 12 कैरेक्‍टर वाली एक फिल्‍म पर काम करना चाहते थे। स्वामी विवेकानंद, मदर टेरेसा, महात्मा गांधी जैसे किरदारों को एक फिल्म में लाना चाहते थे।
 
गौरतलब है कि 14 जून को ब्रांदा वाले अपार्टमेंट में सुशांत सिंह राजपूत का शव मिला था। इस केस में मुंबई पुलिस जांच कर रही थी लेकिन सुशांत के परिवार के पटना में एफआईआर कराने के बाद से बिहार पुलिस ने भी इस केस में जांच शुरू कर दी। वहीं अब यह केस सीबीआई को ट्रांसफर किया जा चुका है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दीपिका पादुकोण से पहले इनके प्यार में पागल थे रणबीर कपूर, अब हैं बॉलीवुड के इस खान की पत्नी