Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सुशांत सिंह राजपूत ने मौत से एक दिन पहले किसे और क्यों भेजे थे रुपये?

हमें फॉलो करें सुशांत सिंह राजपूत ने मौत से एक दिन पहले किसे और क्यों भेजे थे रुपये?
, सोमवार, 7 सितम्बर 2020 (11:55 IST)
दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को लेकर हर दिन कोई न कोई जानकारी सामने आ रही है। ताजा खबरों की माने तो सुशांत निधन के एक दिन पहले अपने लोनावला फार्महाउस के डॉग्स के लिए फंड ट्रांसफर करके गए थे। वहां उनके 3 पेट्स अमर, अकबर और एंथनी की देखभाल करने वाले रईस ने ये जानकारी दी है।

 
रईस ने बताया, 14 जून की दोपहर को मैंने टीवी में देखा कि सुशांत सर ने सुसाइड कर लिया और पहले तो मुझे यकीन ही नहीं हुआ। एक दिन पहले ही उन्होंने मेरे अकाउंट में अमर, अकबर और एंथनी की देखभाल के लिए पैसे ट्रांसफर किए थे। 
रईस ने ये भी बताया कि सुशांत फार्महाउस में शिफ्ट होकर ऑर्गेनिक खेती की प्लानिंग कर रहे थे। उन्होंने कहा, सुशांत सर फ्रीक्वेंटली फार्महाउस आते थे। वह 2019 में यूरोप ट्रिप के बाद ठीक नहीं थे तो वह करीब 2 महीने फार्महाउस पर नहीं आए थे। 2018 में उन्होंने फार्म रेंट पर लिया था। एक साल बाद जब कॉन्ट्रैक्ट रिन्यूअल का टाइम आया तो वह इसे खरीदना चाहते थे।
 
webdunia
वह फार्महाउस में हमेशा के लिए शिफ्ट होने का प्लान बना रहे थे और इस जगह को उसी हिसाब से तैयार किया जा रहा था। एग्रीमेंट मई 2020 को ही खत्म हो गया था, लेकिन सर ने जून और जुलाई का एडवांस पेमेंट कर दिया था।
 
सुशांत आखिरी बार फार्महाउस कब आए थे, इस पर केयरटेकर ने बताया कि वह मार्च के बाद यहां 2-3 महीने रहने का प्लान बना रहे थे लेकिन फिर ऐसा नहीं हो पाया। रईस बताते हैं, रिया या उनके पिता के बर्थडे जैसे खास मौके फार्महाउस पर सेलिब्रेट किए जाते थे। आखिरी बार वह यहां जनवरी और फरवरी में आए थे। जनवरी में सुशांत सर रिया के साथ बर्थडे मनाने आए थे। 
 
उन्होंने कहा, सुशांत सर फरवरी में आए थे। उस वक्त उनके साथ दीपेश सावंत, सिद्धार्थ पिठानी, नीरज और एक केशव नाम का कुक था। उनकी मार्च ट्रिप कैंसल हो गई थी। केयर टेकर ने बताया, जनवरी ट्रिप के दौरान वह पवना के एक आइलैंड पर भी गए थे जहां श्रुति के पैर में फ्रैक्चर हो गया था। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चार बड़ी फिल्में सलमान खान ने ठुकराई, नहीं बनना था ऐश्वर्या रॉय का भाई