Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एकता कपूर के साथ फिर से काम करना चाहते हैं सुशांत सिंह राजपूत

Advertiesment
हमें फॉलो करें एकता कपूर के साथ फिर से काम करना चाहते हैं सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत सिंह राजपूत ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत एकता कपूर के शो 'पवित्र रिश्ता' से की थी। इस सीरियल में उनके साथ अंकिता लोखंडे लीड रोल में थीं। उसके बाद सुशांत को बॉलीवुड में ब्रेक मिला। हाल ही में सुशांत ने एकता कपूर के साथ फिर से काम करने की इच्छा जताई है। 
 
webdunia
सुशांत ने कहा कि वह किसी भी मंच पर एकता के साथ काम करने के लिए तैयार हैं। सुशांत से पूछा गया कि क्या वह एकता के साथ फिर से टेलीविजन पर काम करना चाहते है, तो उन्होंने जवाब में कहा, केवल टेलीविजन पर ही क्यों। मैं किसी भी मंच पर उनके साथ काम करने के लिए तैयार हूं। 
 
webdunia
सुशांत ने कहा कि मेरे परिवार के अलावा अगर किसी व्यक्ति ने मेरे करियर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है तो वह एकता मैडम हैं। इसलिए वह मुझसे जो भी कहेगी मैं उसका पालन करूंगा।
 
पवित्र रिश्ता में सुशांत सिंह राजपुत और अंकिता लोखंडे की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया था। इस शो में सुशांत, मानव के रोल में थे, वहीं अंकिता उनकी पत्नी अर्चना के रोल में थीं। शो के दौरान ही सुशांत और अंकिता को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। कई सालों की डेटिंग के बाद 2017 में दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली थीं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सोशल मीडिया पर छाया सोनाक्षी सिन्हा का कातिलाना अंदाज, तस्वीरें हुईं वायरल