Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सुष्मिता सेन और ललित मोदी के रिलेशनशिप की खबर सुन भाई राजीव सेन को लगा झटका, बोले- बहन से बात करूंगा...

हमें फॉलो करें सुष्मिता सेन और ललित मोदी के रिलेशनशिप की खबर सुन भाई राजीव सेन को लगा झटका, बोले- बहन से बात करूंगा...
, शुक्रवार, 15 जुलाई 2022 (11:51 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी की रिलेशनशिप की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है। बीते दिनों ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कर सुष्मिता सेन संग अपने रिश्ते का खुलासा किया है। ललित ने पहले सुष्मिता को पहले अपना 'बेटरहॉफ' बताया था। लेकिन बाद में उन्होंने क्लीयर किया कि वे अभी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। 

 
वही सुष्मिता और ललित की रिलेशनशिप की खबर सामने आने के बाद हर कोई हैरान है। 6 महीने पहले ही सुष्मिता का अपने से 15 साल छोटे बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ उनका ब्रेकअप हुआ था और अब वो अपने से 10 साल बड़े ललित मोदी के साथ रिलेशनशिप में हैं। 
 
webdunia
सुष्मिता और ललित मोदी के रिलेशनशिप की खबर सुनकर न सिर्फ फैंस हैरान हैं, बल्कि उनकी फैमिली भी शॉक्ड है। सुष्मिता और ललित मोदी के रिलेशनशिप की खबरों पर उनके भाई राजीव सेन ने अपना रिएक्शन दिया है। ईटाइम्स से बातचीत के दौरान सुष्मिता के भाई राजीव सेन ने कहा कि अपनी बहन के इस नए रिलेशनशिप के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। 
 
राजीव सेन ने कहा, मैं इस रिलेशनशिप से अब तक अंजान था। जब उन दोनों की तस्वीरें वायरल हुई हैं तब जाकर उन्हें अपनी बहन के इस रिलेशनशिप के बारे में पता चला है। मैं इस पर कुछ भी बोलने से पहले अपनी बहन से बात करूंगा। हालांकि राजीव अपनी बहन के लिए खुश हैं। 
 
सुष्मिता सेन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'आर्या' के तीसरे सीजन को लेकर भी सुर्खियों में हैं। इस सीरीज के पहले दो सीजन सुपरहिट साबित हुए हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या सुष्मिता सेन ने कर ली ललित मोदी संग सगाई? डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती आईं नजर