Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सुज़ैन और मेहर का पार्टी में हुआ विवाद!

हमें फॉलो करें सुज़ैन और मेहर का पार्टी में हुआ विवाद!
बॉलीवुड के गलियारों में एक झगड़े को लेकर खुसपुसाहट है। बात तीन मार्च की है, लेकिन अब सामने आई है। रितिक रोशन की पूर्व पत्नी सुज़ैन खान और अर्जुन रामपाल की पत्नी मेहर जेसिया एक पार्टी में भिड़ गईं। बात इतनी बढ़ गई कि मेहर पार्टी छोड़ कर चली गईं और उन्हें मनाने के सारे प्रयास बेकार साबित हुए। 


 
मेहर और सुज़ैन में संबंध तनावपूर्ण रहे हैं। इसके पीछे सुज़ैन और अर्जुन रामपाल की नजदीकियों को जिम्मेदार बताया जाता है। एक समय ऐसा था जब सुज़ैन और अर्जुन की नजदीकियों के इतने चर्चे हुए कि रितिक और मेहर तनाव में आ गए थे। कुछ लोग रितिक और सुजैन के तलाक की वजह भी इन्हीं नजदीकियों को मानते हैं। हालांकि अर्जुन रामपाल ने जोरदार तरीके से इन बातों का खंडन किया था। 
 
बहरहाल बात की जाए पार्टी की तो यह फरदीन खान ने दी थी। उनके दोस्त की शादी होने वाली है और इसी का जश्न मनाया जा रहा था। पार्टी में सोनाक्षी सिन्हा, सोहेल खान, ज़ायद खान, मेहर जेसिया, सुजैन खान जैसे लोग मौजूद थे। सब कुछ ठीक चल रहा था। 
 
खबरचियों के अनुसार अचानक मेहर और सुजैन को न जाने क्या हुआ। दोनों में झगड़ा होने लगा। यह मामला देख सभी दंग रह गए। फौरन दोनों को अलग किया। मैहर ने बाद में पार्टी अधूरी छोड़ दी और घर की ओर रवाना हो गई। 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

150 करोड़ रुपये की फिल्म में विलेन बनेंगे विवेक ओबेरॉय