Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कोरोनावायरस की चपेट में आईं स्वरा भास्कर, परिवार भी हुआ पॉजिटिव

हमें फॉलो करें कोरोनावायरस की चपेट में आईं स्वरा भास्कर, परिवार भी हुआ पॉजिटिव
, शुक्रवार, 7 जनवरी 2022 (10:44 IST)
देश में कोरोनावायरस की तीसरी लहर तेजी से फैल रही है। ‍हर दिन हजारों लोग इस महामारी की चपेट में आ रहे हैं। कई सेलेब्स भी कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उनका परिवार भी कोरोना से संक्रमित है।

 
इसकी जानकारी स्वरा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी है। स्वरा अपने परिवार से साथ घर में आइसोलेट हो गई हैं और उम्मीद जताई है कि जल्द सब ठीक हो जाएगा। उन्होंने सभी से सुरक्षित रहने और मास्क पहनने की अपील भी की है। 
 
स्वरा भास्कर ने लिखा, हेलो कोविड, मुझे अभी अपनी आरटीपीसीआर रिपोर्ट मिली और मैं कोविड पॉजिटिव हूं। खुद को घर में ही आइसोलेट किया है। बुखार, सिर दर्द और स्वाद गायब होने जैसे लक्षण महसूस हैं। वैक्सीन की दोनों खुराकें मैंने ली हैं तो उम्मीद है सब कुछ जल्दी ठीक हो जाएगा। परिवारवालों के लिए आभारी हूं और घर पर ही हूं। आप लोग भी सुरक्षित रहें और मास्क पहनें। 
 
स्वरा भास्कर अपने परिवार के साथ दिल्ली में हैं। उन्हें 5 जनवरी को कोरोना के लक्षण महसूस हुए थे और उसके बाद उन्होंने जांच करवाई थी। स्वरा के परिवारवालों में भी कोरोना के लक्षण पाए गए हैं। वे भी आइसोलेशन में हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिशा पाटनी की लेटेस्ट बिकिनी तस्वीर ने फैंस को किया मदहोश