Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

स्वरा भास्कर का शाहरुख खान पर आरोप, बोलीं- मेरी लाइफ बर्बाद कर दी...

हमें फॉलो करें स्वरा भास्कर का शाहरुख खान पर आरोप, बोलीं- मेरी लाइफ बर्बाद कर दी...
, रविवार, 11 सितम्बर 2022 (13:18 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अक्सर अपने बेबाक बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं। स्वरा लगभग हर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखती नजर आती हैं। वहीं अब स्वरा भास्कर ने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान पर एक बड़ा आरोप लगाया है। 

 
एक इंटरव्यू के दौरान स्वरा भास्कर ने शाहरुख खान पर आरोप लगाया है कि उनकी वजह से उनका बॉलीवुड करियर और लव लाइफ बर्बाद हुई है। मिड डे से बातचीत के दौरान स्वरा भास्कर ने कहा, मैं आदित्य चोपड़ा सर और शाहरुख खान को अपनी लव लाइफ बर्बाद करने का जिम्मेदार ठहराती हूं। 
 
स्वरा ने कहा, मैंने छोटी उम्र में शाहरुख की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' देखी थी और तब से ही मैं उस 'राज' की तलाश कर रही हूं, जो बिल्कुल शाहरुख जैसा दिखता हो लेकिन 'राज' हो। मुझे यह बात समझने में कई साल लग गए कि असल जिंदगी में कोई 'राज' है ही नहीं। इसलिए मुझे नहीं लगता कि मैं रिलेशनशिप्स में बहुत अच्छी नहीं हूं। सिंगल लाइफ कठिन है और पार्टनर ढूंढना कचरा छानने जैसा है। 
 
बता दें कि स्वरा भास्कर जल्द ही फिल्म 'जहां चार यार' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ पूजा चोपड़ा, शिखा तलसानिया और मेहर विज भी लीड रोल में दिखेंगी। वुमेन सेंट्रिक यह फिल्म 16 सितंबर को रिलीज होने वाली है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

OTT Play Awards 2022 : रवीना टंडन बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, कार्तिक आर्यन बने बेस्ट एक्टर