Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सेल्फी लेने के बहाने स्वरा भास्कर के पास आया फैन, बोला- आएगा तो मोदी ही

हमें फॉलो करें सेल्फी लेने के बहाने स्वरा भास्कर के पास आया फैन, बोला- आएगा तो मोदी ही
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों चुनावी प्रचार अभियानों में नजर आ रही हैं। स्वरा ने पहले बेगूसराय में कन्हैया कुमार और फिर दिल्ली में आम आदमी पार्टी के प्रचार अभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। 
 
स्वरा भास्कर अपनी बेबाकी के लिए पहचानी जाती हैं और राजनीतिक प्रचार के दौरान भी अपने विचारों को खुलकर रखती हैं। मोदी सरकार के नीतियों के खिलाफ भी स्वरा खुलकर बोलती हुईं नजर आती हैं। इस वजह से अक्सर वह सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।
हाल ही में स्वरा के साथ ऐसा कुछ हुआ की वह खुद भी हैरान रह गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। दरअसल वायरल हो रहे वीडियो में एयरपोर्ट पर स्वरा भास्कर से एक फैन मिलने आता है। उसने स्वरा से सेल्फी लेने की रिक्वेस्ट की। स्वरा को देखते ही उसने अपने कैमरे से वीडियो शेयर कर दिया और स्वरा को देखते ही बोला। मैडम... आएगा तो मोदी ही।

 
इसके बाद स्वरा अवाक होकर उस फैन को देखती रह गईं। उस शख्स ने वीडियों को सोशल मीडिया पर शेयर किया और स्वरा भास्कर को भी टैग किया। इस वीडियो को खुद स्वरा भास्कर ने भी ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया। स्वरा ने लिखा कि एयरपोर्ट पर एक शख्स ने सेल्फी के लिए पूछा, मैं लोगों के राजनीतिक विचारधारा के आधार पर भेदभाव नहीं करती हूं। लेकिन उसने चोरी से वीडियो शूट कर लिया। 
 
स्वरा भास्कर ने लिखा घटिया और चालाकीपूर्ण हरकत भक्तों का ट्रेडमार्क है। इसलिए हैरान नहीं हूं। लेकिन भक्तों का जीवन सार्थक करवाकर मुझे खुशी मिलती है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वेटरन के रीमेक में सलमान खान के रोल का हुआ खुलासा