Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Box Office Collection Day 1 : सैरा नरसिम्हा रेड्डी निकली साहो से आगे, हिंदी वर्जन रहा कमजोर

हमें फॉलो करें Box Office Collection Day 1 : सैरा नरसिम्हा रेड्डी निकली साहो से आगे, हिंदी वर्जन रहा कमजोर
, गुरुवार, 3 अक्टूबर 2019 (12:33 IST)
दो अक्टोबर को तीन बड़ी फिल्में वॉर, सैरा नरसिम्हा रेड्डी (डब) और जोकर (डब) रिलीज हुईं। इन तीनों फिल्मों में वॉर का सबसे ज्यादा क्रेज है। 
 
दक्षिण भारत में सैरा नरसिम्हा रेड्डी का सबसे ज्यादा क्रेज है क्योंकि इस फिल्म में चिरंजीवी जैसा सुपरस्टार है। फिल्म को डब कर हिंदी में भी रिलीज किया गया है। 
वॉर से मुकाबला फिल्म को भारी पड़ा। दर्शकों की पहली पसंद वॉर रही इस कारण सैरा नरसिम्हा रेड्डी का पहले दिन का कलेक्शन 2.60 करोड़ रहा। हिंदी वर्जन 1200 स्क्रीन्स में रिलीज किया गया है। 
 
दक्षिण भारत में फिल्म ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में फिल्म ने 38.76 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। पहले दिन के कलेक्शन के मुकाबले में यह साहो से भी आगे निकल गई है। इन दो राज्यों में साहो ने पहले दिन 35.66 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 
 
फिल्म ने कर्नाटक, तमिलनाडु में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। फिल्म में चिरंजीवी के अलावा अमिताभ बच्चन, सुदीप, नयनतारा और तमन्ना भाटिया जैसे कलाकार हैं। निर्देशक हैं सुरेंदर रेड्डी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया की फिल्म 'मरजावां' का पहला गाना 'तुम ही आना' रिलीज