Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

विकास दुबे एनकाउंटर : तापसी पन्नू बोलीं- इसकी उम्मीद हमें नहीं थी...

हमें फॉलो करें विकास दुबे एनकाउंटर : तापसी पन्नू बोलीं- इसकी उम्मीद हमें नहीं थी...
, शुक्रवार, 10 जुलाई 2020 (11:53 IST)
कानपुर पुलिस हत्याकांड में मोस्ट वॉन्टेड रहे विकास दुबे को शुक्रवार सुबह एनकाउंटर में मार दिया गया है। विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद से ही सोशल मीडिया पर इसी की चर्चा है। लोग ट्वीट कर अपनी राय जाहिर कर रहे हैं। विकास दुबे के एनकाउंटर को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने भी ट्वीट किया है।

 
तापसी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'वाओ... इसकी उम्मीद हमें नहीं थी!! और फिर लोग बॉलीवुड पर ये आरोप लगाते हैं कि वो वास्तविकता से दूर है।' 
 
webdunia
तापसी पन्नू के इस ट्वीट पर फैंस के भी लगातार रिएक्शन सामने आ रहे हैं। तापसी के इस ट्वीट पर यूजर्स दो गुटों में बंट गए हैं। एक गुट तापसी के इस ट्वीट का समर्थन कर रहा है तो दूसरा विरोध। कुछ यूजर्स का कहना है कि तापसी का पुलिस पर सवाल खड़ा करना ये बताता है कि उन्हें प्रशासन पर भरोसा नहीं है। 
 
बता दें कि विकास दुबे को गुरुवार को उज्जैन से गिरफ्तार किया गया था। मध्य प्रदेश ने कल रात ही उस यूपी पुलिस के हवाले किया था। उसे उज्जैन से आज सुबह ही पुलिस कानपुर लेकर आई थी। लेकिन कानपुर आते ही पुलिस की गाड़ी रास्ते में पलट गई। इसी दौरान विकास दुबे ने पुलिस के एक जवान से हथियार छीनकर भागने की कोशिश की। विकास दुबे और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें विकास दुबे घायल हो गया। उसे तत्काल ही इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान विकास दुबे की मृत्यु हो गई।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रभास की अगली फिल्म 'राधे श्याम' का पहला पोस्टर रिलीज, पूजा हेगड़े संग आए नजर