Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

10 साल से बैडमिंटन खिलाड़ी संग रिलेशनशिप में हैं तापसी पन्नू, बोलीं- छोड़ने का कोई इरादा नहीं

Advertiesment
हमें फॉलो करें 10 साल से बैडमिंटन खिलाड़ी संग रिलेशनशिप में हैं तापसी पन्नू, बोलीं- छोड़ने का कोई इरादा नहीं

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 19 जनवरी 2024 (17:26 IST)
Taapsee Pannu On Boyfriend : तासपी पन्नू ने अपनी दमदार एक्टिंग से इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। तापसी हाल ही में शाहरुख खान के साथ फिल्म 'डंकी' में नजर आई थी। तापसी प्रोफेशनल लाइफ के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। तापसी काफी सालों से बैडमिंटन खिलाड़ी माथियास बो के साथ रिलेशनशिप में हैं। 
 
हाल ही में एक इंटरव्यू में तापसी पन्नू ने अपने बॉयफ्रेंड मैथियास बो के साथ अपने रिलेशन पर बात की। उन्होंने बताया एक्टिंग जैसे बिजी प्रोफेशन में होने के बावजूद इतने सालों तक अपने बॉयफ्रेंड के साथ बने रहना उनके लिए काफी मुश्किल है। वह दोनों 10 सालों से साथ है। और उन्हें छोड़ने की कोई प्लानिंग नहीं है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee)

तापसी ने कहा, मेरी मैथियास से मुलाकात तब हुई जब मैं अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही थी। तभी से हम दोनों साथ हैं। मैं ना तो अभी मथियस को छोड़ने पर विचार कर रही हूं और ना ही किसी और को डेट करना चाहती हूं। क्योंकि, मैं अपने रिलेशनशिप में कुछ ज्यादा ही खुश हूं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee)

वहीं तापसी ने मैथियास बो के साथ अपनी शादी की प्लानिंग के बारे में भी बात की थी। एक्ट्रेस ने बताया था कि वह शादी करने की बिल्कुल भी जल्दी में नहीं हैं, क्योंकि वह अभी मां नहीं बनने वाली है। 
 
तापसी पन्नू के वर्क फ्रंट की बात करें 'डंकी' के बाद उनके पास पाइपलाइन में कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स हैं। वह जल्द ही वो लड़की है कहां, फिर आई हसीन दिलरुबा और खेल खेल में में नजर आने वाली हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

डांस प्लस प्रो में शिरकत करेंगे धर्मेश सर, साझा की खुशी