Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या 'तारक मेहता' की दयाबेन को हुआ कैंसर? जेठालाल ने बताई सच्चाई

हमें फॉलो करें क्या 'तारक मेहता' की दयाबेन को हुआ कैंसर? जेठालाल ने बताई सच्चाई

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 12 अक्टूबर 2022 (16:56 IST)
तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Tarak Mehta) में दयाबेन (Daya Ben) का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दिशा वकानी (Disha Vakani Throat Cancer) काफी समय से शो से गायब चल रही हैं। हाल ही में दिशा  (Disha Vakani Throat Cancer) को लेकर खबर वायरल हुई कि उन्हें गले का कैंसर  (Disha Vakani Throat Cancer) हो गया है। इस खबर के बाद हर कोई शॉक्ड है।

 
लेकिन अब शो में दिशा वकानी  (Disha Vakani Throat Cancer) के पति का रोल निभाने वाले दिलीप जोशी, उनके रियल और रील भाई मयूर वकानी और तारक मेहता शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने इन खबरों की सच्चाई बताई है। सभी ने इसे अफवाह बताया है, जिससे दिशा के फैंस काफी खुश है।
 
दिलीप जोशी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है। मुझे सुबह से कई कॉल्स आ रहे हैं। हर बार कुछ न कुछ उटपटांग खबरें आ जाती है। मुझे लगता है इसको बढ़ावा देने की जरुरत नहीं हैं। यह सब अफवाह है, इनपर ध्यान न दें।
 
शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने कहा कि दिशा वकानी  (Disha Vakani Throat Cancer) को कैंसर होने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। सोशल मीडिया पर लाइक्स और क्लिक बिट के लिए लोग ऐसी खबरें डालते हैं। 
 
वहीं दिशा वकानी  (Disha Vakani Throat Cancer) के रील और रियल भाई मयूर ने कहा, ये पूरी तरह से अफवाह है और मैं रिक्वेस्ट करता हूं कि वो इस तरह की अफवाहों पर विश्वास न करें और इससे बिल्कुल न घबराएं। मैं दिशा के संपर्क में हूं और अगर इस कैंसर की खबर में कोई सच्चाई होती, तो मैं इसे जानने वाला पहला इंसान होता। दिशा  (Disha Vakani Throat Cancer) पूरी तरह से ठीक हैं।
 
गौरतलब है कि दिशा वकानी  (Disha Vakani Throat Cancer) 'तारक मेहता' शो से शुरू से जुड़ी हुई थीं। वह 2017 में मैटरनिटी लीव पर गई थीं, इसके बाद वह शो में वापस नहीं लौटी हैं। फैंस अब भी शो में दिशा का बेसब्री से इंतजार करते हैं। 
Edited by : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोड नेम तिरंगा : परिणीति चोपड़ा ने बताया महामारी के दौरान शूटिंग करने का अनुभव