Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बर्थडे सेलि‍ब्रेट करने साउथ अ‍फ्रीका रवाना हुए तैमूर, एयरपोर्ट पर दिखे सैफ के कंधे पर बैठे

Advertiesment
हमें फॉलो करें बर्थडे सेलि‍ब्रेट करने साउथ अ‍फ्रीका रवाना हुए तैमूर, एयरपोर्ट पर दिखे सैफ के कंधे पर बैठे
सैफ अली खान और करीना कपूर के छोटे नवाब तैमूर अली खान 12 दिसंबर को दो साल के होने जा रहे हैं। कुछ दिन पहले ही करीना और सैफ ने तैमूर के लिए प्री-बर्थडे बैश पार्टी भी रखी थी जिसमें बॉलीवुड के कई क्‍यूट स्‍टार किड्स शामिल हुए थे। तैमूर अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए मम्मी-पापा के साथ देश से बाहर रवाना हो चुके हैं।  
 
सोशल मीडिया पर ताजा तस्‍वीरों के अनुसार सैफ और करीना को तैमूर के साथ 15 दिसंबर की रात मुंबई के एयरपोर्ट पर देखा गया। खबरों के अनुसार तीनों साउथ अफ्रीका के लिए रवाना हुए हैं। एयपोर्ट पर तैमूर पापा सैफ के कंधे पर बैठे हुए दिखे। वो बेहद खुश लग रहे थे। 
 
तैमूर ने रेड एंड ब्‍लू कलर की टी-शर्ट और ग्रे ट्रैक पहन रखी थी। वहीं सैफ ने लाइट व्हाइट कलर का ट्रैक सूट पहना हुआ था और करीना कपूर हर बार की तरह ब्लैक कलर के आउटफिट में डीवा नजर आ रही थीं। इस मौके पर तैमूर कैमरे को देखकर काफी खुश नजर आए।
 
रिपोर्ट्स के मुताबिक करीना अपने वर्क कमिटमेंट के चलते साउथ अफ्रीका गई हैं। इस व‍जह से सैफ और तैमूर भी उनके साथ पार्टी करने निकले हैं। तैमूर अपने जन्‍म से लेकर अभी तक स्‍टार किड्स में सबसे फेवरेट है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मौनी रॉय का देसी लुक सोशल मीडिया हुआ वायरल