Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पटौदी पैलेस में तैमूर का प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन (फोटो)

Advertiesment
हमें फॉलो करें पटौदी पैलेस में तैमूर का प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन (फोटो)
छोटे नवाब तैमूर अली खान के बर्थडे के लिए कपूर और खान परिवार पटौदी पैलेस पहुंच चुका है। करीना-सैफ के अलावा, करिश्मा कपूर भी अपने दोनों बच्चों और मां बबीता के साथ वहां पहुंच चुकी हैं। 
 
 
20 दिसंबर को तैमूर एक वर्ष के हो जाएंगे, इसके पहले ही उनका प्री बर्थडे-सेलिब्रेशन शुरू हो गया है। पूरा परिवार वहां मस्ती कर रहा है। तैमूर जहां पापा सैफ के साथ हॉर्स-राइडिंग करते नज़र आ रहे हैं, वहीं करिश्मा और करीना भी घर के बच्चों के साथ एंजॉय कर रही हैं। 
 
 
करिश्मा कपूर जब से पाटौदी पैलेस पहुंची हैं, तभी से वहां की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड कर रही हैं। करिश्मा ये फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर रही हैं। सेलिब्रेशन के लिए पूरे पाटौदी पैलेस को सजाया गया है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ज़ी सिने अवॉर्ड्स में प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार का नया लुक