Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लॉकडाउन में छूट मिलते ही तैमूर संग सैर पर निकले सैफ और करीना

हमें फॉलो करें लॉकडाउन में छूट मिलते ही तैमूर संग सैर पर निकले सैफ और करीना
, सोमवार, 8 जून 2020 (12:42 IST)
कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच सरकार ने लॉकडाउन में थोड़ी छुट दी है। जिसके बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं। अनलॉक 1 के बाद मुंबई के मरीन ड्राइव पर भी लोगों की भीड़ देखने को मिल रही हैं। इसी भीड़ के बीच एक्टर सैफ अली खान भी अपनी पत्नी करीना कपूर और बेटे तैमूर अली खान के साथ दिखाई दिए।

 
घर से बाहर ताजी हवा और समुद्र किनारे वॉक करते हुए इस फैमिली को स्पॉट किया गया। तैमूर की देखभाल करने के लिए उनकी नैनी भी साथ थीं। सोशल मीडिया पर इनके फोटो और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। लेकिन इसमें चौंकाने वाली बात यह रही कि सैफ अली खान बिना मास्क के नजर आए। 
 
वहीं इस महामारी के प्रकोप के बीच तैमूर को बाहर ले जाने पर भी जमकर ट्रोल किया जा रहा है। तस्वीर में करीना का हाथ पकड़े तैमूर समुद्र किनारे लहरों का आनंद ले रहे हैं। वहीं, सैफ हाथ बांधकर उनके पीछ चलते नजर आ रहे हैं।
 
वहीं एक वीडिरो में सैफ अली खान बेटे तैमूर को अपने कंधे पर बिठाए दिखाई दिए। वीडियो में सैफ और करीना से एक शख्स कहता है कि 'छोटे बच्चे को बाहर नहीं लाना है।' जिस पर सैफ पूछते हैं कि 'आज बाहर नहीं लाना है?' वहीं करीना शख्स की बात सुनकर कहती हैं, 'अच्छा।
 
बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने समुंद्र किनारे और बीच पर सैर करने की अनुमति दे दी है। इस दौरान मास्क पहनने के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भाई इब्राहिम संग योगा करती नजर आईं सारा अली खान, तस्वीर वायरल