Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इस 'खान' स्टार की तस्वीर निहार रहे हैं तैमूर

Advertiesment
हमें फॉलो करें इस 'खान' स्टार की तस्वीर निहार रहे हैं तैमूर
स्टार किड्स में सबसे ज़्यादा फेमस सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान हैं। इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल होना शुरू हो जाती हैं। हाल ही में उनकी एक और तस्वीर आई है जिसमें वे हमेशा की तरह बेहद क्यूट लग रहे हैं। 
 
इस तस्वीर में सबसे खास है तैमुर के बंधे बाल। उनकी बाल अब बड़े हो गए हैं और बांधे जाने लगे हैं। इस तस्वीर में तैमूर किसी और की तस्वीर को निहार रहे हैं। 
 
क्यूट तैमूर इसमें अपने पापा सैफ की तस्वीर निहार रहे हैं। पापा सैफ और तैमूर की बांडिंग बहुत अच्छी है। हालांकि उनकी साथ में कम ही तस्वीरें सामने आती हैं लेकिन जो भी होती है उसमें उनका प्यार देखने को मिल ही जाता है।   
 
नवाब तैमूर का यह नया लुक बहुत प्यारा है। तैमूर इतने फेमस हैं कि उनके नाना रणधीर कपूर को भी उनसे तकलीफ होने लगी है। 
 
दरअसल रणधीर के जन्मदिन पर उन्होंने मीडिया से यह कहा था कि तैमुर की इतनी तस्वीरें डालना बंद करें। अब तो लोग उनकी नौकरानी को भी जानने लगे हैं। इस बात पर अकी लोग उनसे नाराज़ हुए थे। लेकिन अब तैमुर की इस तस्वीर ने सभी का गुस्सा भुला दिया है। 
 
सैफ अली खान फिलहाल राजस्थान में हैं। शायद इसलिए ही तैमूर उन्हें मिस कर रहे हों। करीना भी अपनी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की तैयारियों में लगी हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अभिषेक ने शाहरुख खान को कहा एलियन