Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तमाशा की कैसी है बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत?

Advertiesment
तमाशा
उम्मीद के विपरीत फिल्म 'तमाशा' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्‍छी शुरुआत की है। देश भर में 2150 स्क्रीन्स में रिलीज हुई तमाशा में सुबह के शो में 40 से 50 प्रतिशत तक दर्शक नजर आएं। दिल्ली, यूपी, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, कोलकाता, बेंगलुरु में फिल्म की शुरुआत बेहतरीन रही और सिनेमाहॉल में अच्छी खासी भीड़ नजर आई। रणबीर की भले ही पिछली कुछ फिल्में असफल रही हों, लेकिन अभी भी उनका क्रेज दर्शकों के बीच है और 'तमाशा' की अच्छी शुरुआत करना इस बात का सबूत है। 
 
त माशा की फिल्म समीक्षा पढ़ने के लिए क्लिक करें
 
जहां तक दर्शकों की प्रतिक्रियाओं का सवाल है तो युवाओं को यह फिल्म पसंद आ रही है। फिल्म के ज्यादातर कलेक्शन बड़े शहर और मल्टीप्लेक्स से ही आएंगे। छोटे शहर और सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में फिल्म की राह थोड़ी मुश्किल हो सकती है। 
 
पहले दिन का आंकड़ा दस करोड़ रुपये का आसपास रह सकता है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi