Publish Date: Wed, 13 Oct 2021 (11:04 IST)
Updated Date: Wed, 13 Oct 2021 (11:17 IST)
साउथ फिल्मों के मशहूर एक्टर श्रीकांत का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। श्रीकांत ने साल 1965 में जे जयललिता के साथ फिल्म वेन्निरा अदई से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।
श्रीकांत के निधन से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। रजनीकांत ने श्रीकांत के निधन पर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दुख जाहिर किया है।
रजनीकांत ने ट्वीट करते हुए लिखा, मैं अपने खास दोस्त श्रीकांत के निधन से बहुत दुखी हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।
श्रीकांत ने अपने 40 साल के करियर में कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने सिर्फ नायक ही नहीं बल्कि खलनायक के रोल भी फिल्मों में निभाया।
श्रीकांत को एक ऐसे अभिनेता के रूप में याद किया जाता है, जो एक नायक की भूमिका से नहीं चिपके रहते थे और इसके बजाय उन्हें जो भी भूमिकाएं दी जाती थीं, उन्होंने सभी निभाई। उन्होंने नायक, खलनायक, हास्य अभिनेता की भूमिका निभाई और चरित्र भूमिकाओं में भी अभिनय किया।