सोनाक्षी सिन्हा की लंबे समय से कोई फिल्म प्रदर्शित नहीं हुई है, लेकिन उनके फैंस यह जानकर राहत ले सकते हैं कि इस वर्ष दो सितम्बर को उनकी एक्शन थ्रिलर मूवी 'अकीरा' प्रदर्शित होने जा र ही है। इसे फॉक्स स्टार स्टुडियोज़ ने निर्मित किया है। फिल्म का निर्देशन 'गजनी' और 'हॉलिडे' जैसी सफल फिल्म बनाने वाले एआर मुरुगदास ने किया है। फिल्म से जुड़े लोगों का कहना है कि सोनाक्षी सिन्हा का रोल देख उनके फैंस चौंक जाएंगे क्योंकि उन्होंने पहले कभी ऐसा रोल नहीं किया। फिल्म टीज़र पोस्टर जारी हो गया है।