Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या टेरेंस लुईस ने नोरा फतेही को गलत तरीके से छुआ? कोरियोग्राफ ने सफाई में कही यह बात

हमें फॉलो करें क्या टेरेंस लुईस ने नोरा फतेही को गलत तरीके से छुआ? कोरियोग्राफ ने सफाई में कही यह बात

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 27 अक्टूबर 2022 (17:36 IST)
बॉलीवुड के फेमस कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस और एक्ट्रेस नोरा फतेही साथ में डांस रियलिटी शो को जज करते नजर आ चुके हैं। कुछ साल पहले टेरेंस लुईस और नोरा फतेही का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। टेरेंस पर आरोप लगे थे कि उन्होंने नोरा को आपत्तिजनक तरीके से छुआ है।

 
यह घटना रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' में हुई थी। शो में टेरेंस जज के रूप में थे और उस एपिसोड में नोरा बतौर गेस्ट पहुंची थीं। अब इस वीडियो को लेकर टेरेंस ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और सफाई दी है। टेरेंस लुईस ने मनीष पॉल के पॉडकास्ट पर अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया है। 
 
webdunia
टेरेंस लुईस ने कहा, यह एक साधारण स्थिति थी। शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी पत्नी आए थे। गीता कपूर को लगा कि उनका अभिवादन करने के लिए हमें पूरा नमस्कार करना होगा। उस हफ्ते मलाइका अरोरा को कोविड था और नोरा ने गेस्ट जज के रूप में एंट्री की थी। 
 
उन्होंने कहा, हमने सम्मान के रूप में नमस्कार किया, लेकिन अचानक गीता को लगा कि यह काफी नहीं है और हम चाहते हैं कि हम और अच्छे से करें। इसलिए हमने उनके निर्देशों का पालन किया। मुझे यह भी याद नहीं कि मेरे हाथ ने उन्हें (नोरा) छुआ था या नहीं।
 
टेरेंस ने कहा, नोरा चूंकि मलाइका की जगह शो में आई थीं, इसलिए वह उनसे काफी फ्रेंडली थे और दोनों साथ में डांस करते थे। दो हफ्ते पहले, नोरा शो में आई थीं और मुझे उनके साथ डांस करने के लिए कहा था। मैं ऐसा कुछ क्यों करना चाहूंगा, जब चारों ओर चार कैमरे हों? यह बहुत चीप है, आप ऐसा नहीं कर सकते। मुझे सोशल मीडिया पर लोगों ने बहुत बुरा-भला कहा।
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आयुष शर्मा की फिल्म 'ASO4' में साउथ की यह हसीना बिखेरेगी हुस्न का जलवा