Publish Date: Wed, 27 Apr 2016 (12:39 IST)
Updated Date: Wed, 27 Apr 2016 (12:43 IST)
द जंगल बुक का धमाल बॉक्स ऑफिस पर तीसरे सप्ताह में भी जारी है। तीसरे सप्ताह के पहले दिन फिल्म ने 3.58 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 6.65 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 8.69 करोड़ रुपये, चौथे दिन 3.02 करोड़ रुपये और पांचवे दिन 3.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 19 दिन का योग होता है 148 करोड़ रुपये। फिल्म बीसवे दिन आसानी से 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी।