Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बॉक्स ऑफिस पर 'द जंगल बुक' का धमाकेदार वीकेंड

Advertiesment
द जंगल बुक
'द जंगल बुक' का जादू भारतीयों पर चल गया है। बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी फिल्म बेहद पसंद आ रही है। स्कूल की छुट्टियां चल रही है और इसका पूरा लाभ इस बेहतरीन फिल्म को मिल रहा है। 
फिल्म ने पहले दिन 10.09 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन 33.89 प्रतिशत कलेक्शन बढ़े और दूसरे दिन का आंकड़ा 13.51 करोड़ रुपये रहा। रविवार को तो पहले दिन के मुकाबले 64.42 प्रतिशत कलेक्शन बढ़ गए। इस दिन का कलेक्शन 16.59 करोड़ रुपये रहा। वीकेंड का कुल कलेक्शन रहा 40.19 करोड़ रुपये। गौरतलब है कि फिल्म को कम सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया गया है।  
 
इस वर्ष ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन के मामले में 'द जंगल बुक' दूसरे नंबर पर है। इससे ज्यादा कलेक्शन 'एअरलिफ्ट' के हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi