Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

द कपिल शर्मा शो के खिलाफ शिकायत, एक्टर्स को शराब पीते दिखाया गया कोर्ट रूम के सेट पर

हमें फॉलो करें द कपिल शर्मा शो के खिलाफ शिकायत, एक्टर्स को शराब पीते दिखाया गया कोर्ट रूम के सेट पर
, शुक्रवार, 24 सितम्बर 2021 (13:54 IST)
छोटे परदे का लोकप्रिय शो 'द कपिल शर्मा शो' मुश्किल में आ गया है। मध्यप्रदेश के शिवपुरी की जिला अदालत में एक व्यक्ति ने इस शो के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उसे इस बात पर आपत्ति है कि शो के एक एपिसोड में कोर्ट रूम के सेट पर एक्टर्स को शराब पीते हुए दिकाया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि इन अभिनेताओं ने कोर्ट का अपमान किया है। 
 
यह एपिसोड 19 जनवरी 2020 को प्रसारित किया गया था। 24 अप्रैल 2021 को दोबारा इसे दिखाया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार कोर्ट रूप में शराब पीते दिखाना अदालत की अवमानना है और दोषियों पर कार्रवाई की जाना चाहिए। शिकायत में कहा गया है कि इस शो में महिलाओं पर भी भद्दी टिप्पणियां की जाती हैं। एक अक्टोबर को इस मामले पर सुनवाई होगी।
 
गौरतलब है कि कपिल शर्मा का शो जहां एक ओर खूब पसंद किया जाता है वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जो इसे फूहड़ बताते हैं। खासतौर पर पुरुष कलाकारों द्वारा महिलाओं के कपड़े पहन कर जो हरकत की जाती है वो कई लोगों को पसंद नहीं आती है। यह शो एक बार बंद होने के बाद हाल ही में फिर शुरू हुआ है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Bigg Boss 15 : शमिता शेट्टी सहित 5 कंटेंस्टंट्स कंफर्म हुए सलमान खान के शो के लिए, इस बार का थीम जंगल