Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'द कश्‍मीर फाइल्स' की जबरदस्त सफलता के बाद विवेक अग्निहोत्री पहुंचे थाइलैंड

Advertiesment
हमें फॉलो करें 'द कश्‍मीर फाइल्स' की जबरदस्त सफलता के बाद विवेक अग्निहोत्री पहुंचे थाइलैंड
, गुरुवार, 7 अप्रैल 2022 (16:51 IST)
निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की है। 1990 में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार की दर्दनाक कहानी पर आधारित इस फिल्म में अनुपम खेर, दर्शन कुमार, मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

 
मात्र 25 करोड़ रुपए के बजट में बनी यह फिल्म 240 करोड़ रुपए से ज्यादा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर चुकी है। द कश्मीर फाइल्स रिलीज के तीसरे हफ्ते में दुनियाभर में 3250 स्क्रींस पर चल रही है, जिसमें से 2800 स्क्रींस भारत और 450 स्क्रींस विदेशों में हैं। 
 
वहीं अब 'द कश्मीर फाइल्स' की छप्पर फाड़ सफलता के बाद निर्देशक विवेक अग्निहोत्री थाईलैंड रवाना हो गए हैं। विवेक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में थाइलैंड की सड़कों का नजारा दिख रहा है। वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, 'हैलो थाइलैंड।'
 
बता दें कि फिल्म 'द कश्‍मीर फाइल्स' भारत के अलावा अमेरिका, कनाडा, यूके, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, फ्रांस, जर्मनी, थाइलैंड, जापान, आयरलैंड, फिनलैंड, यूएई समेत 35 छोटे-बड़े देशों में रिलीज हो चुकी है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Happy Bithday : अपनी अनूठी डांस शैली से जीतेन्द्र का नाम पड़ा था 'जंपिंग जैक'