Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'द जोया फैक्टर' का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, दिलचस्प अंदाज में नजर आईं सोनम कपूर

हमें फॉलो करें 'द जोया फैक्टर' का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, दिलचस्प अंदाज में नजर आईं सोनम कपूर
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की अपकमिंग फिल्म 'द जोया फैक्टर' की कहानी की चर्चा पिछले काफी समय से चल रही है। अब इस फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इसमें सोनम एक देवी की तरह साड़ी और ज्वैलरी से सजी हुई हैं, लेकिन हाथ में बैट और हेलमेट आपका ध्यान जरूर खींचेगा।
 
सोनम कपूर ने 'द जोया फैक्टर' का मोशन पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'नींबू मिर्ची की किसे जरूरत है, जब आपके पास जोया सोलंकी है। पूरा खेल बदलने के लिए यहां इंडिया का लकी चार्म है।'

webdunia
'द ज़ोया फैक्टर' की कहानी इसी नाम से लिखे गए अनुजा चौहान के नॉवेल पर आधारित है। इसमें एक लड़की है, जो इंडियन क्रिकेट टीम के लिए लकी मानी जाती है। इस फिल्म को अभिषेक शर्मा निर्देशित कर रहे हैं। 
 
इस फिल्म में सोनम के अपोजिट दलकीर सलमान अहम भूमिका निभाते नज़र आएंगे। यह फिल्म 20 सितंबर 2019 को रिलीज होगी। सोनम इससे पहले 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' फिल्म में नज़र आई थीं, जिसमें अनिल कपूर ने उनके पिता का किरदार निभाया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अदा शर्मा ने सोशल मीडिया पर मचाई खलबली, लेपर्ड प्रिंटेड स्विमसूट पहन लगाया हॉटनेस का तड़का