Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन ने सभी को दी जन्मदिन की बधाई, बोले- 1000 साल में आता है यह खास मौका

हमें फॉलो करें सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन ने सभी को दी जन्मदिन की बधाई, बोले- 1000 साल में आता है यह खास मौका
, शुक्रवार, 8 मई 2020 (18:44 IST)
बॉलीवुड के महानायक अभिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वे अपने फैंस का मनोरंजन करने के लिए अलग अलग तरीके ढूंढते रहते हैं। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी के ढेर सारे खुलासे भी करते हैं। ऐसे में एक बार फिर से बिग बी अपनी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से सुर्खियों में हैं।

 
हाल ही में अमिताभ ने इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो शेयर किया है। अमिताभ ने जो वीडियो शेयर किया है वो स्लो मोशन में है। इसके साथ उन्होंने बेहद खास कैप्शन भी दिया है। अमिताभ बच्चन ने वीडियो के कैप्शन में सभी लोगों की जन्मदिन की बधाई दी है। साथ ही यह भी बताया है कि उन्होंने सभी को ये बधाई क्यों दी हैं। 
 
अमिताभ बच्चन ने कैप्शन में लिखा, 'आप सभी को जन्मदिन की शुभकामनाएं... विशेष दिन... हर 1000 साल में एक मौका... आपकी उम्र + आपके जन्म का वर्ष, हर व्यक्ति = 2020 है।'
 
इस कैप्शन के जरिए अमिताभ बच्चन ने ये बताने की कोशिश की है कि हर शख्स की उम्र में अगर उसके जन्म का साल जोड़ दिया जाए तो उसका जोड़ 2020 होगा। अमिताभ बच्चन का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है।
बिग बी के इस गणित को पढ़ने के बाद टाइगर श्रॉफ, मनीष पॉल समेत फैंस भी हंसने लगे और उनके इस पोस्ट पर कमेंट किया। कई फैंस ने बिग बी के इस मजाकिया पोस्ट पर उन्हें समझाते हुए कमेंट भी किया है। उन्होंने कमेंट कर बताया कि हम किसी भी वर्ष को अपनी उम्र और अपने जन्म के साथ के जोड़ते हैं तो नतीजे में मौजूदा वर्ष ही आएगा। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही नागराज मंजुले की फिल्म 'झुंड' में नजर आएंगे। इसके अलावा अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी वो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रामायण की ‍सीता निभाएंगी 'सरोजिनी नायडू' का किरदार, फिल्म से दीपिका चिखलिया का फर्स्ट लुक रिलीज