Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इस वजह से शादी से पहले रणवीर सिंह के साथ लिव इन में नहीं रहीं दीपिका पादुकोण

हमें फॉलो करें इस वजह से शादी से पहले रणवीर सिंह के साथ लिव इन में नहीं रहीं दीपिका पादुकोण
, गुरुवार, 17 अक्टूबर 2019 (11:53 IST)
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इंडस्ट्री के पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। दोनों ने 6 साल तक एक-दूसरे के साथ रिलेशन में रहने के बाद पिछले साल नवंबर में इटली के लेक कोमो में शादी रचाई थी।


दीपिका और रणवीर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला में पहली बार साथ काम किया था। इसी के बाद से दोनों की नजदीकियों की चर्चा थी। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने अपनी शादी को लेकर कई सारी बातें शेयर की हैं। 
जब दीपिका पादुकोण से पूछा गया कि वे शादी से पहले रणवीर सिंह के साथ कभी लिव इन रिलेशनशिप में क्यों नहीं रहीं? इस पर उन्होंने कहा कि अगर हम पहले ही साथ में रहना शुरू कर देते तो हम एक-दूसरे के बारे में बाद में क्या जानने की कोशिश करते? 
 
webdunia
दीपिका ने कहा, ये साल ऐसा ही रहा, साथ में रहना और एक-दूसरे को जानना। मैं ये कहना चाहती हूं कि हमने अपनी जिंदगी का सबसे अच्छा फैसला लिया।

मुझे पता है कि लोग शादी को लेकर थोड़े रुखे होते हैं, लेकिन ये हमारा अनुभव नहीं है। हम शादी में विश्वास करते हैं और हम इसके हर पल का आनंद ले रहे हैं।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका की आखिरी बार फिल्म पद्मावत रणवीर के साथ नजर आई थीं। इसके बाद साल 2019 में उनकी कोई फिल्म नहीं आई। लेकिन अगला साल दीपिका के फैंस के लिए खास होने वाला है। वे मेघना गुलजार की फिल्म छपाक में नजर आएंगी। इसके अलावा वह रणवीर के साथ फिल्म 83 में भी नजर आने वाली हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पति ने करवा चौथ की शाम जो कहा, वो जानकर लोटपोट हो जाएंगे आप