Publish Date: Wed, 31 Jul 2024 (12:42 IST)
Updated Date: Wed, 31 Jul 2024 (12:43 IST)
Kiara Advani Birthday: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा कियारा आडवाणी का 31 जुलाई अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। कियारा ने अपनी एक्टिंग के दम पर बहुत ही कम समय में बॉलीवुड में अपनी खास जगह बना ली हैं। लेकिन क्या आपको पता है कियारा आडवाणी का असली नाम आलिया आडवाणी है और उन्होंने सलमान खान की सलाह पर अपना नाम बदल लिया था।
कियारा आडवाणी ने एक चैट शो के दौरान इस बात का खुलासा किया था। कियारा ने कहा था, पहले मेरा नाम आलिया था। सलमान खान ने मुझे आलिया भट्ट के कारण नाम बदलने की सलाह दी थी क्योंकि एक ही नाम की बॉलीवुड में 2 एक्ट्रेस नहीं हो सकती हैं।
कियारा ने इस बारे में आगे बताते हुए कहा कि सलमान ने केवल सलाह दी थी लेकिन नाम कियारा का चुनाव मैंने किया था। अब तो मेरे पैरंट्स ने भी मुझे इस नाम से बुलाना शुरू कर दिया है।
कियारा ने बताया था कि फिल्म 'अंजाना अंजानी' में प्रियंका के किरदार का नाम कियारा होता है जिससे वो बेहद प्रभावित हुई थीं। इसलिए उन्होंने अपना नाम भी कियारा कर लिया।
2014 में फिल्म 'फुगली' से करियर की शुरुआत करने वाली कियारा, एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, मशीन, लस्ट स्टोरीज, कबीर सिंह के साथ भारत आने नेनु, विनया विधेया रामा जैसी कई और तेलुगु फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें