Publish Date: Wed, 09 Mar 2022 (12:39 IST)
Updated Date: Wed, 09 Mar 2022 (12:41 IST)
फेमस हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। वह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। लेकिन अब सपना ने सोशल मीडिया से ब्रेक ले लिया है।
इस बात की जानकारी सपना चौधरी ने खुद दी है। इतना ही नहीं उन्होंने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने की वजह भी बताई है। सपना ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा, 'राम राम… तबीयत ठीक न होने के कारण अपडेट नहीं रहूंगी, माफ करना, जल्द मिलेंगे।' इसके साथ ही उन्होंने सेड वाल इमोजी भी शेयर किया है।
बता दें कि कुछ दिनों पहले सपना चौधरी सतना जिले के रामपुर बघेलान में एक लाइव शो करने गई थीं। जहां रात में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थीं। जिसके बाद एक्ट्रेस को अस्पताल ले जाया गया था। सपना चौधरी को पेट में तेज दर्द उठा था।
हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें कुछ देर भर्ती करने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी थी। सपना को डॉक्टरों ने कुछ टेस्ट कराने की भी सलाह दी थी। इसपर एक्ट्रेस ने कहा था कि वो दिल्ली जाकर टेस्ट करवाएगी।