Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान की कैसी है एडवांस बुकिंग?

Advertiesment
हमें फॉलो करें ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान
भले ही ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान का ट्रेलर दर्शकों को खास प्रभावित नहीं कर पाया हो, लेकिन दिवाली का लाभ फिल्म को मिलते नजर आ रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग देश के कई शहरों में शुरू हो गई है। शुरू में फिल्म के प्रति दर्शकों का रुझान कम नजर आया, लेकिन धीरे-धीरे अब एडवांस बुकिंग ने जोर पकड़ लिया है। 
 
खबर लिखे जाने तक देश की दो प्रसिद्ध मल्टीप्लेक्स श्रृंखला आइनॉक्स सिनेमा से 37 हजार और पीवीआर सिनेमा से 53 हजार टिकट बेचे जा चुके हैं। इसके अलावा देश के अन्य सिनेमाघरों में भी अच्छी बुकिंग हो रही है जिससे फिल्म से जुड़े लोग उत्साहित हैं। 
 
माना जा रहा है कि पहले दिन यह फिल्म आय के नए कीर्तिमान बना सकती है। संभव है कि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म 45 से 50 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन कर ले। 
 
फिल्म का बजट बहुत ज्यादा है और इस फिल्म को लंबे समय तक अच्छा प्रदर्शन करना होगा। फिल्म से आमिर खान, अमिताभ बच्चन और आदित्य चोपड़ा जैसे दिग्गज जुड़े हैं, लिहाजा फिल्म से बॉलीवुड को बहुत ज्यादा उम्मीद है। 
 
विजय कृष्ण आचार्य द्वारा निर्देशित यह फिल्म 8 नवंबर को रिलीज होगी। फिल्म में कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख का भी अहम रोल है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ओशो की बायोपिक में नजर आएंगे आमिर खान!