Publish Date: Sun, 13 Sep 2020 (15:32 IST)
Updated Date: Sun, 13 Sep 2020 (15:35 IST)
बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ ने अपने पहले सॉन्ग का टीजर रिलीज कर दिया है। टाइगर श्रॉफ जबरदस्त एक्शन और डांस के लिए मशहूर हैं। अब उन्होंने सिंगिंग में भी हाथ आजमाया है।
टाइगर श्रॉफ सिंगिंग में 'अनबिलिवेबल' के साथ डेब्यू करने जा रहे हैं। जिसका हाल ही में उन्होंने पोस्टर जारी किया था और अब उसका टीजर रिलीज कर दिया है। जिसे देखकर फैंस काफी उत्साहित है।
टाइगर ने इस सॉन्ग को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, 'यह मेरे पहले सॉन्ग का टीजर है उम्मीद करता हूं कि आपको पसंद आएगा।'
'अनबिलिवेबल' के टीजर में टाइगर श्रॉफ बेहद सेंसेशनल अंदाज में नजर आ रहे है। जहां वह अपने हाथों में माइक थामकर गाने को अपनी आवाज दे रहे हैं। वे एक रॉकस्टार की तरह नजर आ रहे हैं।
यह सॉन्ग बिग बैंग म्यूजिक द्वारा निर्मित है जिसमें टाइगर पहली बार अपनी ही धुन पर झूमते और गाते दिखाई देंगे। टाइगर का यह सॉन्ग 22 सितंबर को रिलीज होगा। गाने को मशहूर डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा कोरियोरोग्राफ परेश के साथ मिलकर इसका निर्देशन कर रहे हैं।