Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फैन ने टाइगर श्रॉफ को किया शादी के लिए प्रपोज, एक्टर ने दिया यह जवाब

हमें फॉलो करें फैन ने टाइगर श्रॉफ को किया शादी के लिए प्रपोज, एक्टर ने दिया यह जवाब
, शनिवार, 12 दिसंबर 2020 (15:29 IST)
बॉलीवुड के डैशिंग एक्टर टाइगर श्रॉफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं जहां वो अपने फैंस के साथ अपनी जिंदगी से जुड़ी अपडेट्स को साझा करते हैं। उनकी फीमेल फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है।

 
हाल ही में टाइगर ने अपने फैंस के लिए 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन किया जहां उनसे कई मजेदार सवाल पूछे। इस दौरान एक फैन ने उन्हें शादी के लिए प्रोपोज भी कर दिया। इसपर टाइगर ने जो जवाब दिया उसने सभी का दिल जीत लिया।
 
webdunia
एक फैन ने टाइगर को लिखा, 'मुझसे शादी कर लो। यूके आ जाओ।' इसपर टाइगर ने बड़ा ही प्यारा सा जवाब देते हुए लिखा, 'शायद अगले कुछ सालों में, जब मैं तुम्हारा सहारा बन पाऊंगा। तब तक बहुत कुछ पढ़ना है और कमाना है।' टाइगर के इस जवाब को सुनकर उनके फैंस भी खुश हो गए और उनकी तारीफ करने लगे।
 
टाइगर के इस सेशन में लोगों ने उनसे उनके क्रश, उनकी पसंदीदा फिल्म समेत अन्य चीजों के बारे में सवाल किया। टाइगर ने बताया कि साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन उनके पसंदीदा एक्टर हैं और वो उन्हीं की तरह डांस करना चाहते हैं। इसी के साथ उन्होंने बताया कि उनकी हिस्ट्री टीचर उनकी पहली क्रश थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

संजय दत्त के ड्रग एडिक्शन पर बेटी त्रिशाला ने तोड़ी चुप्पी, कही यह बात