Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पत्नी लिजेल ने बताया, हार्ट अटैक के बाद अब कैसी है रेमो डिसूजा की हालत

हमें फॉलो करें पत्नी लिजेल ने बताया, हार्ट अटैक के बाद अब कैसी है रेमो डिसूजा की हालत
, शनिवार, 12 दिसंबर 2020 (13:13 IST)
कोरियोग्राफर और डांसर रेमो डिसूजा हार्ट अटैक के बाद कोकिलाबेन अस्‍पताल में भर्ती हैं। रेमो डिसूजा के फैंस उनके जल्‍द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। वहीं उनकी पत्‍नी लिजेल ने बताया है कि अब पति रेमो की हालत कैसी है।

 
रेमो डिसूजा को शुक्रवार दोपहर हार्ट अटैक आया था और उसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी सर्जरी की गई है। अभी उन्‍हें आईसीयू में रखा गया है। लिजेल ने बताया कि पति की हालत पहले से बेहतर हैं और वह रिकवर कर रहे हैं।
 
रेमो डिसूजा की पत्‍नी लिजेल कॉस्टयूम डिजायनर हैं। रेमो के दो बेटे हैं जिनका नाम ध्रुव और गबिरिल है। कोकिलाबेन अस्‍पताल में रेमो डिसूजा को देखने के लिए उनके करीबी पहुंच रहे हैं। रेमो को देखने उनके दोस्त धर्मेंश और आमिर अली हॉस्पिटल पहुंचे थे। नोरा फतेही को भी हॉस्पिटल में देखा गया। 
 
रेमो से मिलने के बाद आमिर ने बताया कि रेमो की तबीयत अब ठीक है। वह अभी भी आईसीयू में हैं लेकिन होश में हैं। ऐसा लग रहा है कि है ठीक हो रहे हैं। 
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

टाइगर श्रॉफ नहीं, यह एक्टर है दिशा पाटनी का फेवरेट, एक्ट्रेस ने खोले कई राज