Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कई ब्लॉकबस्टर्स फिल्म बनाने वाले निर्देशक की फिल्म में टाइगर श्रॉफ

हमें फॉलो करें कई ब्लॉकबस्टर्स फिल्म बनाने वाले निर्देशक की फिल्म में टाइगर श्रॉफ
जैकी श्रॉफ को सुभाष घई ने 'हीरो' से हीरो के रूप में लांच किया था। इसका अहसान जैकी श्रॉफ ने हमेशा माना। सुभाष घई की फिल्मों में कई बार उन्होंने मामूली भूमिका भी अहसान के रूप में निभाई। सुभाष घई का जादू खत्म हो चुका है। उनकी पिछली कई फिल्में असफल रही हैं। नई पीढ़ी के कलाकार उनके साथ काम करने के लिए राजी नहीं हैं। बड़े सितारों के पास उनके लिए समय नहीं है। 
 
जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ को उभरता हुआ सितारा माना जा रहा है। हीरोपंती और बागी जैसी दो सफल फिल्में उनके खाते में जमा है। ए फ्लाइंग जट्टी नामक असफल फिल्म में भी उन्होंने काम किया है। हालांकि असफलता का दोष टाइगर की बजाय फिल्म के निर्देशक रेमो डिसूजा को दिया गया। 
खबर है कि टाइगर श्रॉफ अब सुभाष घई के निर्देशन में काम करना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि उनको लेकर सुभाष घई फिल्म बनाएं। अस्सी और नब्बे के दशक में घई ने कालीचरण, हीरो, मेरी जंग, कर्मा, राम लखन, खलनायक, सौदागर और परदेस जैसी सफल फिल्में बनाई हैं।  दर्शकों की नब्ज को बखूबी उन्होंने पकड़ा, लेकिन वर्ष 2000 के बाद उनका जादू चल नहीं पाया। 
webdunia
घई को लगता है कि अभी भी उनके अंदर देने को बहुत कुछ है। यही बात टाइगर भी महसूस करते हैं। अपने पिता की तरह वे भी सुभाष घई का अहसान मानते हैं। घई ने जैकी को मौका दिया था और अब टाइगर को लगता है कि लौटाने का समय आ गया है। वे घई के साथ काम कर उन्हें अवसर दे रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि यदि फिल्म सफल होती है तो घई कुछ और फिल्में बना सकते हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आधी हो गई शाहिद और सैफ की कीमत!