Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बागी 2 में टाइगर श्रॉफ के रोल का हुआ खुलासा

Advertiesment
Tiger Shroff
टाइगर श्रॉफ ने पिछले साल आई बागी में एक विद्रोही युवक की भूमिका की थी। बागी 2 में एक बार फिर निर्माता साजिद नाडियाडवाला और टाइगर साथ हैं और खास बात यह है कि इस फिल्म में टाइगर के रोल का खुलासा हो गया है। 


 
खबर है कि इस फिल्म में टाइगर एक सैनिक के किरदार में होंगे। इसके लिए उन्हें अपने बाल छोटे कटाने पड़ सकते हैं। इसके अलावा पता चला है कि वह फिल्म के एक्शन सीन के लिए खास ट्रेनिंग लेंगे। यह ट्रेनिंग उन्हें टॉनी चिंग के द्वारा दी जाएगी, जिन्होंने शाओलिन सॉकर जैसी फिल्म में कोरियोग्राफी की है। फिल्म के निर्देशक डांस डायरेक्टर अहमद खान हो सकते हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'जॉली एलएलबी 2' के खिलाफ याचिका दायर