Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ट्यूबलाइट में ये तीन अभिनेता लक्ष्मण का रोल निभा सकते थे: सलमान खान

Advertiesment
हमें फॉलो करें ट्यूबलाइट में ये तीन अभिनेता लक्ष्मण का रोल निभा सकते थे: सलमान खान
ट्यूबलाइट में सलमान खान ने लक्ष्मण सिंह बिष्ट नामक किरदार निभाया है जिसे ट्यूबलाइट इसलिए कहा जाता है क्योंकि वह बात को देर से समझता है। वह वयस्क तो हो गया है, लेकिन दिमाग से थोड़ा बच्चा है। कुछ इस तरह का किरदार रितिक रोशन ने 'कोई मिल गया' और 'कृष' में निभाया था। 
 
हाल ही में सलमान से पूछा गया कि लक्ष्मण का किरदार बॉलीवुड में उनके अलावा कौन निभा सकता था? इस पर सलमान ने आमिर खान, रितिक रोशन और अक्षय कुमार के नाम लिए। 
सलमान के अनुसार आमिर खान ने अब तक ऐसा किरदार नहीं निभाया है और वे इसे अच्छी तरह निभा सकते थे। रितिक रोशन भी इसके लिए सही चयन साबित होते। और अक्षय भी। इन तीनों में से कोई भी कर सकता था। यदि ये रोल निभाते तो पूरी तरह से न्याय करते। सलमान के अनुसार वे लकी हैं जो कबीर ने उन्हें लक्ष्मण के रोल के लिए चुना। 
 
सलमान को 'ट्यूबलाइट' की कहानी इतनी पसंद आई कि वे न केवल फिल्म में काम करने के लिए राजी हो गए बल्कि निर्माता भी बन गए। फिल्म के निर्माता के रूप में उन्होंने अपनी मां सलमा और खुद का नाम दिया है। 
 
23 जून को यह फिल्म भारत के 4350 और ओवरसीज़ के 1200 स्क्रीन्स में रिलीज हुई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है, हालांकि ज्यादार फिल्म समीक्षकों को यह फिल्म पसंद नहीं आई है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ट्यूबलाइट : फिल्म समीक्षा