Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(वरुथिनी एकादशी)
  • तिथि- वैशाख कृष्ण एकादशी
  • शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00
  • व्रत/मुहूर्त- वरुथिनी एकादशी, नर्मदा पंचकोशी यात्रा, प्रभु वल्लभाचार्य ज.
  • राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
webdunia
Advertiesment

क्या श्रद्धा मर्डर केस बना तुनिशा शर्मा और शीजान खान के ब्रेकअप की वजह?

हमें फॉलो करें क्या श्रद्धा मर्डर केस बना तुनिशा शर्मा और शीजान खान के ब्रेकअप की वजह?

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 26 दिसंबर 2022 (13:33 IST)
टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा (Tunisha Sharma) ने बीते दिनों 'अली बाबा' शो के सेट पर अपने को-एक्टर शीजान खान (Sheezan Khan) के मेकअप रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तुनिशा और शीजान काफी समय से रिलेशनशिप में थे, लेकिन 15 दिन पहले उनका ब्रेकअप हो गया था। 

 
तुनिशा शर्मा (Tunisha Sharma) की मां ने शीजान खान को अपनी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने शीजान को गिरफ्तार कर लिया है। शीजान खान इन दिनों 4 दिन की पुलिस हिरासत में हैं। मुंबई पुलिस शीजान से पूछताछ कर रही है। 
 
webdunia
पूछताछ के दौरान शीजान खान (Sheezan Khan) ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। खबरों के अनुसार शीजान ने पुलिस को तुनिशा संग ब्रेकअप करने की वजह भी बताई है। शीजान ने बताया कि दोनों एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे ये सच है, लेकिन दोनों के धर्म अलग थे और उम्र में बड़ा अंतर था। इसलिए उन्होंने ब्रेकअप किया था। 
 
खबरों के अनुसार पुलिस पूछताछ के दौरान शीजान खान (Sheezan Khan) ने बताया कि तुनिशा श्रद्धा वालकर मर्डर केस के बाद से काफी तनाव में थीं। श्रद्धा मर्डर केस (shradha walker case) के बाद देश में सोशल मीडिया और टीवी पर चल रही चर्चा से वह टेंशन में आ जाती थीं। इसके बाद उम्र और धर्म का हवाला देकर मैंने तुनिशा से शादी से इनकार कर दिया था और ब्रेकअप कर लिया था। 
 
webdunia
वहीं तुनिशा शर्मा के परिवार ने शीजान पर एक साथ कई लड़कियों के साथ संबंध रखने और धोखा देने का आरोप लगाया है। पुलिस का मानना है कि ऐसे में शीजान (Sheezan Khan) उससे बचने के लिए उम्र और धर्म की दुहाई दे रहा है। 
 
पुलिस तुनिशा शर्मा सुसाइड मामले में हर पहलू से जांच कर रही है। जांच में सामने आया है कि सुसाइड करने से पहले तुनिशा ने शीजान खान संग मेकअप रूम में ही लंच किया था। इसके 15 मिनट बाद ही उन्होंने उसी मेकअप रूम में फांसी लगा ली। 
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुसाइड से एक दिन पहले तुनिशा शर्मा ने मां को बयां किया था अपने दिल का हाल, बोली थीं- मुझे शीजान चाहिए...