Publish Date: Mon, 26 Sep 2022 (11:45 IST)
Updated Date: Mon, 26 Sep 2022 (11:47 IST)
रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' को अपना विनर मिल गया है। कोरियोग्राफर तुषार कालिया इस सीजन के विनर बने हैं। उन्होंने मोहित मलिक और फैजल शेख को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। ट्रॉफी के साथ-साथ तुषार को 20 लाख रुपए प्राइज मनी और एक कार मिली है।
फाइनल टास्क तुषार, फैजल और मोहित मलिक ने किया। टास्क करने से पहले फैजल ने कहा कि अगर वह जीत गए, तो वह इसे अपने सोशल मीडिया फॉलोअर्स को समर्पित कर देंगे। मोहित ने स्टंट अपने बेटे एकबीर को समर्पित किया था। इनके अलावा रुबीना दिलैक और जन्नत जुबैर टॉप 5 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहीं।
तुषार कालिया कई डांस रियलिटी शोज में भी नजर आ चुके हैं। वह 'झलक दिखला जा 6' और 'झलक दिखला जा 7' का हिस्सा भी रह चुके हैं। इसके अलावा वह रियलिटी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' के छठे और सातवें सीज़न में स्टेज डायरेक्टर भी थे।
तुषार कालिया बॉलीवुड के बेहतरीन कोरियोग्राफर्स में एक हैं। वह डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने' के जज भी रह चुके हैं। उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' से की थी।