Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अफगानिस्तान में फंसे टीवी एक्ट्रेस के जीजा, नहीं हो पा रहा संपर्क

हमें फॉलो करें अफगानिस्तान में फंसे टीवी एक्ट्रेस के जीजा, नहीं हो पा रहा संपर्क
, रविवार, 29 अगस्त 2021 (18:05 IST)
अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा होने के बाद जो तस्वीरें सामने आ रही है वो दिल दहलाने वाली है। लोग किसी भी कीमत पर काबुल छोड़कर जाना चाहते हैं। कई भारतीय भी अफगानिस्तान में फंसे हुए हैं। टीवी एक्ट्रेस नूपुर अलंकार के जीजाजी कौशल अग्रवाल भी अफगानिस्तान में फंसे हैं। 

 
नुपुर के मुताबिक उनसे कोई भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। एक न्यूज पोर्टल से बातचीत के दौरान नूपुर ने बताया कि मेरी बहन जिज्ञासा अपने पति से संपर्क नहीं कर पा रही है। आखिरी बार हमारी बात 10 दिन पहले हुई थी। उनका कोई पता नहीं चल रहा है।
 
अफगानिस्तान से भारत रोजाना फ्लाइट आ रही हैं। हालांकि, नूपुर के जीजाजी वापस नहीं आए हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं अपनी बहन जिज्ञासा के साथ हूं। मैं निराश नहीं हो सकती क्योंकि इससे घबराहट बढ़ेगी। जिज्ञासा शांति बनाए रखने की पूरी कोशिश कर रही हैं। 
 
नूपुर ने कहा, हम केवल दो घंटे ही सो पा रहे हैं। आखिरी बार जब हमारी बात हुई थी तो उन्होंने कहा था कि वह अपना फोन चार्ज नहीं कर पा रहे हैं। इसके बाद वह हमें कुछ समझा रहे थे तब तक फोन कट गया था। उन्होंने एक आदमी का नंबर दिया था जिसके साथ वे थे, लेकिन हमें कोई मैसेज नहीं मिला।
 
बता दें कि नूपुर अलंकार टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने दीया और बाती हम, स्वरागिनी और इस प्यार को क्या नाम दूं जैसे टीवी शोज में काम किया है। हाल ही में नूपुर उस वक्त चर्चा में आई थीं, जब कोरोना लॉकडाउन के चलते काम न मिलने से उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा था। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रहीं गौहर खान, ट्रांसपेरेंट शर्ट में शेयर की हॉट तस्वीरें