Publish Date: Thu, 20 Oct 2016 (09:42 IST)
Updated Date: Thu, 20 Oct 2016 (09:51 IST)
फिल्म अभिनेत्री और मशहूर फिल्म स्टार अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने ट्वीट कर करवाचौथ के व्रत पर सवाल उठा दिया। देखते ही देखते यह ट्वीट वाइरल हो गया और इस पर सोशल मीडिया में बहस छिड़ गई।
ट्विंकल ने ट्विटर पर लिखा था कि- आजकल के समय में 40 की उम्र तक आते-आते आप दूसरी शादी की ओर बढ़ रहे होते हैं ऐसे में उस शख्स के लिए व्रत रखने का क्या फायदा जिसके साथ आप पूरी जिंदगी रहना नहीं चाहतीं।
इसके जवाब में एके-47 नाम के ट्विटर यूजर ने ट्विंकल खन्ना से कहा- आपके व्रत ना रखने की वजह से अगर उनकी (अक्षय) की मौत हो गई तो… आपके अंदर आशावादी और सकारात्मक सोच का अभाव है।
इस पर ट्विंकल ने कहा कि ऐसा होने की संभावना है। इसी वजह से मैंने 100 देशों के ज्यादा उम्र तक जीने वाले पुरुषों के रिकॉर्ड जांचे। वो बिना किसी व्रत के भारतीय पुरुषों से ज्यादा जीते हैं।
उल्लेखनीय है कि करवाचौथ पर महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए दिन भर निर्जला व्रत रखती है और शाम को चांद देखने के बाद ही अन्न जल ग्रहण करती है।
webdunia
Publish Date: Thu, 20 Oct 2016 (09:42 IST)
Updated Date: Thu, 20 Oct 2016 (09:51 IST)