Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एक्ट्रेस उदिता गोस्वामी दूसरी बार बनीं मां, दिया बेटे को जन्म

हमें फॉलो करें एक्ट्रेस उदिता गोस्वामी दूसरी बार बनीं मां, दिया बेटे को जन्म
बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धुपिया के बाद अब इमरान हाशमी के साथ फिल्म जहर में नजर आ चुकीं अभिनेत्री उदिता गोस्वामी भी मां बन गई हैं। उदिता दूसरी बार मां बनीं हैं, उन्होंने बेटे को जन्म दिया। दोनों अभिनेत्री एक ही हॉस्पिटल में एडमिट हैं।
 
उदिता के मां बनने की जानकारी फिल्ममेकर मिलाप जवेरी ने अपने ट्विटर अकाउंट से दी है। उदिता ने डायरेक्टर मोहित सूरी से 2013 में शादी की थी। दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम देवी हैं। 
 
webdunia
हाल ही में उदिता ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर बेबी बंप के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं। उदिता ने अपनी इंस्टाग्राम एकाउंट से बेटी और पति के साथ एक तस्वीर से बेटे के होने की जानकारी शेयर की है। उदिता गोस्वामी काफी लंबे समय से बड़े पर्दे से गायब हैं। 
 
webdunia
उदिता ने जहर, पाप और अक्सर जैसी फिल्में की हैं। उनके इस फिल्मों में उनके साथ सीरियल किसर कहे जाने वाले एक्टर इमरान हाशमी नजर आए थे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कब शुरु हुई लेडिज फर्स्ट की प्रथा : कारण जानकर आप हंस-हंस के लोटपोट हो जाएंगे