Publish Date: Sun, 01 Jan 2023 (14:04 IST)
Updated Date: Sun, 01 Jan 2023 (14:18 IST)
साल 2023 का आगाज हो चुका है। इस साल जहां कई बिग बजट फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी वहीं कई वेब सीरीज भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तहलका मचाने के लिए तैयार है। देखिए टॉप 10 वेब सीरीज जिसका दर्शकों को हैं बेसब्री से इंतजार...
मिर्जापुर सीजन 3
पंकज त्रिपाठी की वेब सीरीज मिर्जापुर का तीसरा सीजन अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा।
द फैमिली मैन सीजन 3
मनोज वाजपेयी की यह सीरीज भी 2023 में रिलीज हो सकती है। शो अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा।
पाताल लोक सीजन 2
पाताल लोक के पहले सीजन को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। अब इस सीरीज का दूसरा सीजन धमाका करने के लिए तैयार है।
फर्जी
इस सीरीज के जरिए शाहिद कपूर ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं। यह क्राइम थ्रिलर सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
पंचायत सीजन 3
पीछले दो सीजन को मिले प्यार के बाद जितेन्द्र की वेब सीरीज पंचायत 3 रिलीज के लिए तैयार है। अभी इसके रिलीज डेट की ऑफिशयल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।
गन्स एंड गुलाब्स
राजकुमार राव और दुल्कर सलमान की क्राइम सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
मेड इन हेवन सीजन 2
इस सीरीज को भव्य भारतीय शादियों की पृष्ठभूमि के किलाफ सेट किया गया है।
रॉकेट बॉयज सीजन 2
इस सीरीज में पोखरण न्यूक्लियर टेस्ट की कहानी दिखाई जाएगी। यह सीरीज इस साल सोनी लिव पर रिलीज हो सकती है।
ये काली काली आंखें सीजन 2
यह क्राइम थ्रिलर सीरीज नेटफिल्क्स पर जनवरी 2023 में रिलीज होगी।
असुर सीजन 2
अरशद वारसी की सीरीज असुर का दूसरा सीजन जल्द ही वूट पर रिलीज होने वाला है।
Edited By : Ankit Piplodiya
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें